अजयगढ़: पाठा के जंगल में अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, लकड़हारों की सूचना पर जंगल पहुंची अजयगढ़ पुलिस
पाठा के जंगल में अधजली लाश मिली है। जंगल में लकड़ी लेने गई महिलाओं ने इसकी जानकारी स्थानीय किसान सुम्मेर सिंह को दी व किसान ने तत्काल हनुमतपुर चौकी प्रभारी को मामले से अवगत कराया। वहीं चौकी प्रभारी ने अजयगढ़ थाना प्रभारी रामहर्ष सोनकर को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस टीम जंगल में घटना स्थल पर पहुंची जहां मृतक की पहचान हेमराज कौंदर पिता संता कौंदर के रूप में हुई है।