भोगांव: बेवर क्षेत्र में एनएच-34 पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक, कन्नौज का युवक गंभीर घायल, झपकी आने से हुआ हादसा
नवीगंज चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह एनएच-34 पर ग्राम जोगा के सामने एक खड़े ट्रक में बाइक घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी बेवर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।