सीतामऊ: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर प्याज के कट्टों में छिपाया 15 क्विंटल डोडाचूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया
मंदसौर जिले की सीतामऊ पुलिस ने 16 जून शाम को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा पासिंग आयशर ट्रक से करीब 15 क्विंटल डोडाचूरा बरामद किया। तस्करों ने मादक पदार्थ को प्याज के कट्टों के नीचे छिपा रखा था, पुलिस ने ट्रक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,मामले में पूछताछ और जांच जारी है