आरा: मसाढ़ गांव में पंखा लगाने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
Arrah, Bhojpur | May 18, 2026 गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुरेश मुशहर नाम का व्यक्ति घर में पंखा लगा रहा था तब उसे करंट लग गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था तब ही रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया।