स्याना: बुलंदशहर बस स्टैंड के निकट समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति दिलाई शपथ
Siyana, Bulandshahr | Jun 14, 2026
नगर के बुलंदशहर बस स्टैंड के निकट समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई। रविवार को नगर के दर्जनों समाजसेवी कार्यकर्ता नगर के बुलंदशहर बस स्टैंड मार्ग पहुंचे। जहां समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई। वहीं गिला व सूखा कूड़ा नगर पालिका द्वारा संचालित वाहनों में डालने की अपील भी की।