उदयपुर जिले के सांगवा क्षेत्र में घासा पुलिस ने एक जीप में ले जाई जा रही 28 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात्रि 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सांगवा में नाकाबंदी के दौरान जीप को रोककर तलाशी ली। जीप में विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब के 28 कार्टन छिपाकर रखे गए थे।