विदिशा नगर: पिछले कुछ दिनों से नगर पालिका विवादों में घिरी, आज भी समग्र आईडी अपडेट कराने के लिए परेशान होते रहे हितग्राही
समग्र आईडी के वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 20 तक के कार्य करने वाले प्रभात दुबे 1:30 बजे से लेकर 3:45 बजे तक कुर्सी पर नहीं थे। हितग्राही परेशान हो रहे थे। इस संबंध में सीएमओ धीरज शर्मा से संपर्क करना चाह तो वह भी नगर पालिका में नहीं थे। उनसे फोन पर बात की, तब उन्होंने बताया की समस्या का समाधान कर देंगे और 5 मिनट बाद ही संबंधित बाबू अपनी कुर्सी पर आकर बैठ गया।