विदिशा नगर: सोमवार को नपा मे हुए विवाद के बाद कोतवाली के बाहर धरना देने बाले 13 सदस्यो पर नामजद FIR,बुधवार दोपहर TI ने की पुष्टि
सोमवार को नगरपालिका में रिश्वत कांड को लेकर हुए विवाद के चलते दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे थे।एक पक्ष की शिकायत दर्ज की गई। जिससे दूसरे पक्ष ने कोतवाली के बाहर नारेबाजी करते हुए धरना दिया था। बुधवार को कोतवाली टीआई मनोज दुबे ने बताया कि रास्ता रोकने के कारण हिंदू चेतना सेवा समिति के रामपाल सिंह राजपूत, नितिन सिरभैया सहित कुल 13 व्यक्तियों पर फिर दर्ज की गई है।