थानेसर: शाहाबाद के देवी मंदिर में भाजपा का आत्मनिर्भर कार्यक्रम आयोजित, भाजपा नेताओं ने की शिरकत
शाहाबाद के देवी मंदिर के सभागार में आज भाजपा का आत्मनिर्भर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शाहबाद से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं ने शिरकत की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश व प्रदेश में अनेको विकास के काम हुए हैं। और लगातार विकास तेज गति से हो रहा है। और 2047 में देश विकसित भारत बनाकर सबके सामने खड़ा होगा।