सीकर की सदर थाना पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में से केबल तार चुराने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी की ओर से मामला दर्ज कराया गया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी अनिल व छीतरमल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।