दुल्हिन बाज़ार: दुल्हिन बाजार में सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
दुल्हिन बाजार प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। नरही-पिरही और सेलहौरी-बेलहौरी पंचायत में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिकायतों की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि शेष मामलों के समाधान का आश्वासन दिया।