खिजरसराय: भूमि विवाद में महिला के पैर में लगी गोली, मगध मेडिकल कॉलेज, गया में भर्ती
सरबहदा थाना क्षेत्र लालगंज गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के द्वारा गोली बारी किया गया जो दूसरे पक्ष के एक महिला के पैर में गोली लग गई है। जख्मी महिला का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी में कराया जा रहा है। इसकी जानकारी सरबहदा थाना अध्यक्ष निशा कुमारी ने दी है।