मैहर: थाना बदेरा के बंधी गांव में ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को रौंदा, मौके पर हुई मौत
मध्यप्रदेश में मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बंधी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है।जहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।नाराज ग्रामीणो ने जाम लगाया जिस वजह से पुलिस पहुचीं मौके पर तब कही हटा जाम।