संग्रामपुर: संग्रामपुर ने रोमांचक मुकाबले में बढ़ौना को हराकर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट जीता
संग्रामपुर प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत स्थित नवगाई पैक्स गोदाम के समीप आयोजित दो दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को रात 8 बजे बेहद रोमांचक रहा। संग्रामपुर की टीम ने बढ़ौना को 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बढ़ौना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 74 रन बनाए। जवाब में संग्रामपुर ने 7.3 ओवर में 75 रन बनाकर जीत दर्ज की।