बलरामपुर बुधवार जिले की सांस्कृतिक पहचान बन चुका तातापानी महोत्सव 2026 इस वर्ष 14, 15 एवं 16 जनवरी को और भी भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। प्राकृतिक गर्म जल स्रोत और समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ा तातापानी क्षेत्र जिले की अनमोल विरासत का प्रतीक है। हर वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव में विशेष आकर्षण के रूप में सामूहिक विवाह आयोजन किया जाता है