राजगढ़: भाकरां व आसपास क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की बारिश से गर्मी में मिली राहत, खरीफ फसलों को मिला जीवनदान
Rajgarh, Churu | Jun 27, 2026 हरियाणा सीमावर्ती सादुलपुर तहसील के भाकरा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज मेघ गर्जना के साथ हुई हल्की बारिश ने भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई। बारिश से जहां लोगों और पशुधन ने राहत की सांस ली।अंकुरित हो रही खरीफ फसलों को भी नया जीवन मिल गया। क्षेत्र में लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बूंदाबांदी व आंधी जारी है।