रामपुर: शुक्रवार को जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण जुमे की नमाज़ अदा की गई, पुलिस ने ड्रोन से की निगरानी
Rampur, Rampur | Apr 4, 2025 शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे रामपुर की जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। दरअसल सदन में वक्फ संशोधन बिल पेश होने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है। इसी क्रम में रामपुर में भी पुलिस व प्रशासन द्वारा मैजिस्ट्रेट व पुलिस की ड्युटिया लगाई गई है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर रामपुर की जामा मस्जिद पर पुलिस मौजूद रही।