रामपुर: थाना शहजादनगर के पास ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कीया कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, कीया कार चालक समेत 5 घायल
Rampur, Rampur | Apr 4, 2025 थाना शहजादनगर के पास ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार कीया कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कीया कार चालक समेत सवार पांच लोग घायल हो गए, जिसमें एक महिला भी है।घटना शुक्रवार की सुबह 5:00 की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद पहुंची थाना शहज़ादनगर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है वहीं कीया कार चालक को हायर ट्रीटमेंट के लिए रेफर किया है।