हरदा: हरदा शहर में 40 जर्जर मकानों पर नगर पालिका की कार्रवाई, नोटिस जारी… बारिश में मंडरा रहा बड़ा खतरा।
Harda, Harda | Jul 2, 2026 हरदा शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच नगर पालिका ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में मौजूद 40 जर्जर निजी मकानों को चिन्हित कर उनके मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर इन मकानों को नहीं हटाया गया, तो नगर पालिका स्वयं कार्रवाई करेगी।