हाथरस: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव जोगिया मोड़ के पास कार सवार ने बाइक को टक्कर मारकर फरार, सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव जोगिया मोड़ के पास 1 बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारकर चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे मे कार सवार गांव नगला अलिया निवासी 1 व्यक्ति भंवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने व्यक्ति को अलीगढ़ रेफर कर दिया।