मीरगंज क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव में सोमवार की रात चोरों ने मशीन घर का ताला तोड़कर अंदर लगे हजारों के सामान पर हाथ साफ़ करते हुए चम्पत हो गए। सुबह पीड़ित परिवार ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दिया। इस मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।