राजगढ़: राजगढ़ के फतेहपुर के पास खड़े ट्रक से ऑटो टकराया, कई घायल, एसपी ने घायलों को निकाला
राजगढ़ जिले के फतेहपुर के समीप रविवार को शाम 7:00 करीब एक सवारी ऑटो खड़े ट्रक से टकरा गया। इसी बीच वहां से निकल रहे राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी ने अपना वाहन रोककर घायलों को निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।