खगड़िया: शहर के गांधी चौक के पास मोबाइल नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, सदर अस्पताल में भर्ती
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक के पास शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे मोबाइल नहीं देने का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान शेखपुरा निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों