सिरसागंज: अरांव पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरांव पुलिस को बुधवार शाम 5 बजे करीब बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त आकाश को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त आकाश पुत्र महेश चन्द्र निवासी ग्राम धौसई थाना अरांव (हाल पता नगला लाहुरी थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद) को कस्बा अरांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया