निम्बाहेड़ा: बिनोता में पागल श्वान का आतंक, गौवंश पर हमला, गौसेवकों ने किया रेस्क्यू, इलाके में दहशत और कार्रवाई की मांग तेज
शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा उपखंड के बिनोता क्षेत्र में पागल श्वान के हमले से एक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही श्री कृष्ण गौशाला के गौसेवक मौके पर पहुंचे और घायल गौवंश का रेस्क्यू कर उपचार शुरू कराया। चिकित्सक के निर्देश पर गौवंश को आगे इलाज के लिए गौशाला में शिफ्ट किया गया। क्षेत्र में आवारा श्वानों के आतंक