जगाधरी: मुस्ताबाद रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर गाड़ियों का ठहराव ना होने के विरोध में किसानों ने की आज बैठक।
मुस्ताबाद रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर गाड़ियों का ठहराव न होने के विरोध में किसान पहले भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। रेलवे ट्रैक को भी जाम किया जा चुका है, लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। किसान नेता संजू ने कहा कि 30 तारीख तक अगर उनके पास लिखित पत्र नहीं आता तो 1 सितंबर से वह अनिश्चितकालीन के लिए रेलवे ट्रैक को जाम करेंगे ।