जगाधरी: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में यमुनानगर के मॉडल टाउन से आज जिला पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा।
जिले के मॉडल टाउन से आज पुलिस विभाग के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया के साथ भाजपा के कई नेता शामिल हुए। गंगाराम पूनिया ने कहा के यह तिरंगा देश की आन, बान ,शान है और तिरंगे के प्रति जागरूकता व सम्मान पैदा करने के लिए ही यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।