मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड में अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, वज्रपात से पांच की मौत, पलामु में बारिश, मेदिनीनगर में गिरा पेड़
झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। रविवार से शुरू हो रहा यह मौसम बदलाव अगले चार दिनों तक जारी रहने की संभावना है। शनिवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा और बारिश दर्ज की गई, जहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।