रामसनेही घाट: टिकैतनगर भेलसर मार्ग पर नबीपुर चौराहे के पास बोलोरो और बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल
टिकैतनगर भेलसर मार्ग पर नबीपुर चौराहे के पास बोलोरो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल युवकों की पहचान अयोध्या जिले के पटरंगा कोतवाली अंतर्गत खंड पिपरा गांव के जोएब पुत्र खालिद और अफ्फान पुत्र असहद के रूप में हुई है। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।