मौदहा: जल्ला गांव में पशुबाड़े से बकरियां चोरी कर ले गये चोर
बिवांर थाना के जल्ला गांव के बराती लाल पुत्र दयाराम ने थाना में तहरीर देते हुए बताया कि हर दिन की तरह शाम को पशु बाड़ा के अंदर बकरियों को बांधकर खाना खाकर सब परिवार सो गए। रात को अज्ञात चोर उसकी 9 बकरियों की चोरी कर अपने साथ ले गए। सुबह देखने पर बकरियां गायब मिली। तलाश किए जाने पर सुराग नहीं लग रहा है। डायल 112 में फोन करने पर आई पुलिस ने थाना में तहरीर दिए