कोईलवर: ग्रामीणों की मांग पर नगर बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना क्षेत्र स्थित कायम नगर बाजार में ग्रामीणों की मांग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। फोरलेन सड़क किनारे जमा कचरे के साथ-साथ ठेला और अवैध रूप से सड़क के किनारे लगाए गए अस्थाई दुकानों को शनिवार की शाम 4:30 बजे एनएचआई की टीम ने हटाया।अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान घोषणा करते हुए लोगों से सड़क किनारे अधिकार मन नहीं करने की अपील की गई।