कोईलवर: कोईलवर सिक्सलेन पुल पर बड़ा हादसा, स्कूल बस और कंटेनर की टक्कर, ड्राइवर गंभीर घायल, बच्चे सुरक्षित
शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सिक्सलेन पुल पर स्कूल बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे से पुल पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया। बस में दर्जनभर बच्चे सवार थे, सभी सुरक्षित हैं, एक बच्चे को मामूली चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस रॉन्ग साइड से जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ। चालक सत्येंद्र सिंह निवासी किशनपुरा बिहटा गंभीर रूप से घायल हो गए।