रामगढ़: नौगांवा में वेल्डिंग की चिंगारी से आइसक्रीम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
Ramgarh, Alwar | Apr 21, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आलमपुर मार्ग स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। आग कुछ ही मिनटों में तेजी से फैल गई और फैक्ट्री में रखी मशीनें, फ्रीजर व अन्य सामान जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम चल रहा उस समय हादसा हुआ।