उधवा: उधवा बीपीआरसी भवन में ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीआरसी भवन में ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर पंचायत स्तरीय सहजकर्ता दल और जीपीएफटी से संबंधित दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को अपराह्न करीब 4 बजे संपन्न हो गया। जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह मास्टर ट्रेनर हारून रशीद एवं डोली साहा के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।