सुपौल: सुपौल नगर परिषद वार्ड-1 में भीषण आग, तीन घर जले, गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दमकल ने पाया काबू
Supaul, Supaul | Apr 28, 2026 सुपौल नगर परिषद के वार्ड नंबर एक स्थित पुनर्वास क्षेत्र में सोमवार रात अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सुनील पंडित और कपिल पंडित के घर पूरी तरह चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार आग बेहद भयावह थी और कुछ ही मिनटों में आसपास के तीन घर जलकर राख हो गए। घटना के समय इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग अपने घर