अदलहाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर नगद समेत 25 लाख के गहने चुरा ले गए। पीड़ित ने 112 पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। बताया कि मकान बंद पड़ा था जब वह मंगलवार की सुबह पहुंचा तो देखा मुख्य गेट का तालाब टूटा था। अंदर अन्य तले भी टूटे थे और सोने चांदी के गहने और नगद गायब थे।