चंदिया: ग्राम नरवार 25 में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ी भक्तों की भीड़
Chandia, Umaria | May 26, 2026 ग्राम पंचायत नरवार 25 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आज चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कथा स्थल पर करीब 4 सौ श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जहां भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु झूम उठे।अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक पंडित दुर्ग्रेश पाण्डेय जी अपने मुखारविंद से भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।