रसूलाबाद: लाल गांव के समीप ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार ऑटो पलटा, पांच घायल, सीएचसी में उपचार के बाद दो को जिला अस्पताल रेफर
रसूलाबाद क्षेत्र के लालगांव के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार एक महिला और एक बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि सवारियों से भरा ऑटो आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा