गुना शहर की निचली बस्तियों में अपना कर्तव्य सेवा समिति ने 15 अक्टूबर को महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम किया। आयोजन में महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण कर इन सुविधाओं से वंचित महिलाओं को उपयोग और लाभ की जानकारी दी। महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता का महत्व सेनेटरी पैड का सही उपयोग सावधानियां के बारे में बताया गया।