कानपुर: युवती पर चाकू से हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में लिया
उर्सला अस्पताल में इलाज के नाम पर लिए गए 50 हजार रुपए वापस मांगने पर नर्स के भाई ने युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही आरोपी को रविवार 1 बजे हिरासत में लेकर ग्वालटोली पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।