कानपुर: कानपुर सेन्ट्रल की जीआरपी पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने अवैध इंग्लिश शराब की बोतलों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी के लिए अभियान चला रही है। जिसके बाद मिली सूचना के आधार पर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।जीआरपी इंस्पेक्टर ने रविवार 10:00 बजे बताया कि 32 अंग्रेजी शराब के क्वार्टर युवक के पास से बरामद किए गए हैं।