कानपुर: सेटिंग से हो रही थी करोड़ों की जीएसटी चोरी, चार जीएसटी अधिकारियों को किया गया सस्पेंड
कानपुर से लखनऊ जा रही चार गाड़ियों में करोड़ों रुपए का पान मसाला था जिसका करोड़ों का जीएसटी बनता था लेकिन अफसरो ने ई वे बिल जांचे बिना कानपुर से गाड़ियों को जाने दिया और गाड़ियां लखनऊ में पकड़ गई।राज्य कर आयुक्त ने रविवार सुबह 8:00 बजे जानकारी दी प्रकरण में अंकुर द्विवेदी सचल दल के संदीप कुमार,जगत प्रकाश और जगदीश प्रसाद को निलंबित किया गया है।