लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन रविवार को पूरे मुजफ्फरपुर जिले में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना की।घर-घर में गुड़-चावल की खीर, रोटी और अन्य प्रसाद तैयार किए गए। जैसे ही पूजा की शुरुआत का समय हुआ, श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रसाद ग्रहण कर लि