फतेहपुर: खागा के सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप युवक ट्रेन से कटकर हुई मौत, परिजनों का बुरा हाल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
थरियांव थाना क्षेत्र के अंचित पटाई गांव निवासी पितम्बर लाल का पुत्र सुनील कुमार घर से यह कह कर निकला की वह अपनी मौसी आशा देवी के यहां बसवा गांव जा रहा है। तभी सतनरैनी के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया।