इटावा: बढ़पुरा इलाके के चंबल नदी ब्रिज पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगा भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार से लोग हुए परेशान
Etawah, Etawah | Jun 3, 2026 बढ़पुरा इलाके के अंतर्गत इटावा ग्वालियर हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद भीषण जाम लगा नजर आया है बुधवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण जाम लगा रहा है जिसकी वजह से आने जाने वाले वाहनों की लंबी लंबी कतारे देखने को मिली है जिसके चलते रास्ते से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जाम लगने से कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली है।