कटनी ग्रामीण: शिवनगर दद्दा धाम कॉलोनी में मां दुर्गा का हवन-पूजन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
कटनी। शिवनगर स्थित दद्दा धाम कॉलोनी में नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां दुर्गा का हवन-पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। नौ दिनों तक माता रानी की आराधना में लीन श्रद्धालुओं ने सेवा, भक्ति और पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ अर्जित किया। नवमी के पावन अवसर पर माता रानी के दरबार में हवन-पूजन किया गया।