शहपुरा: मछली मार्केट के पास मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर, एक युवक घायल, बड़ा हादसा टला
शहपुरा नगर के मछली मार्केट के पास गुरुवार दोपहर लगभग 2:30 बजे अचानक मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई हादसे में एक युवक घायल हो गया और दो युवती बाल बाल बची । प्राप्त जानकारी के मुताबिक अचानक मोटरसाइकिल और स्कूटी की जोरदार टक्कर हुई और हादसे में मोटरसाइकिल में सवार युवक घायल हो गया ।