जीरापुर: ईदगाह में उमड़ी नमाजियों की भीड़: जीरापुर में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी, प्रशासन रहा मुस्तैद
जीरापुर क्षेत्र में गुरुवार की सुबह 8:30 बजे ईद-उल-अजह(बकरीद) का पर्व पूरी अकीदत, अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया। नगर और ग्रामीण इलाकों में मुस्लिम समुदाय वे लोगों ने सुबह निर्धारित समय पर बस स्टैंड स्थित ईदगाह मैदान में सामूहिक रूप से नमाज अदा की।