बेरमो: फुसरो ओवरब्रिज पर निर्माण सामग्री से हादसे का खतरा बढ़ा
Bermo, Bokaro | Jun 1, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो ओवरब्रिज पर तारकोल बिछाने के बाद ठेकेदार ने गिट्टी और बालू सड़क पर ही छोड़ दी है। इससे यह मार्ग दोपहिया और तीन पहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक बन गया है।सोमवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि मोड़ और ढलान पर मलबा बिखरे होने से बाइक सवार फिसलकर गिर सकते हैं। स्थानीय लोग इसे 'स्लीपिंग ज़ोन' बता रहे हैं।