इस्माइलपुर: बड़ी मकंदपुर गांव में आग से चार घर जले
बड़ी मकंदपुर गांव में आग लगने से चार घर जल गए। घरों में रखे सारा सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस की टीम में तैनात सिपाही धनंजय पासवान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को राशन सामग्री, कंबल और पॉलिथीन उपलब्ध कराया। स्थानीय लोगों ने उनकी सराहना की। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।